जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते डीपीसी संतोष नागर, बीईओ विजयप्रभा व अन्य।
बवानीखेड़ा। जिलास्तरीय आर्ट प्रतियोगिता के आयोजन में लोहारी जाटू के राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला से छात्र सौरव ने अपनी कलाकृतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्र ने प्रतियोगिता में अपने कला के दम पर प्रथम स्थान पाया।
भिवानी के सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्र सौरव झोपड़ी से लेकर हवाई जहाज तक की कलाकृतियां बनाईं। छात्र की इस योग्यता को शिक्षकों ने परखा और उसे मोटिवेट किया। गांव लोहारी जाटू के राजकीय विद्यालय में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाला सौरव पढ़ाई में सामान्य है। लेकिन उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। छात्र अपनी प्रतिभा के दम पर जिलास्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में मुख्यातिथि डीपीसी संतोष नागर ने बताया कि उन्होंने बवानीखेड़ा में अधिकारी के तौर पर सेवाएं दी हैं। वहां की प्रतिभाओं में कमी नहीं है। ये बच्चा इतिहास रचेगा। इस मौके पर संगीता, सीमा रानी, गीता रानी, सुदेश कुमारी, मनीष कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद