फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते दो व चार साल के छोटे बच्चों पर फेंकी सटरिंग की प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दिनोद में दो साल व चार साल के दो भाइयों की हत्या प्रयास का मामला सामने आया है। दोनों ही बच्चों को गंभीर रूप से जख्मी हालत में परिजन शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। पड़ोस के ही लोगों पर पुरानी रंजिश में छत से सटरिंग की लोहे की प्लेट बच्चों पर फेंकने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव दिनोद निवासी करण ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़े भाई के तीन बच्चे हैं। एक लड़की और दो लड़के। गत 17 फरवरी को उसके बड़े भाई नीरज के दोनों बेटे दो वर्षीय समर व चार साल का यश घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी मोनू, भवानी, सुरेश व राजेश ने अपने मकान की छत पर से लेंटर डालने की सटरिंग की लोहे की प्लेट उन बच्चों पर फेंक दी। आरोपियों ने जानबूझकर उनकी हत्या करने की नियत से छत पर से लोहे की सटरिंग की प्लेट बच्चों पर फेंक दी। जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। करण ने बताया कि उसका पिता महेंद्र निजी वाहन का इंतजाम कर दोनों बच्चों को लेकर शहर के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचा। जिसमें दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोटों की वजह से उनका ऑपरेशन हुआ। करण ने बताया कि पड़ोसियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते आरोपियों ने दोनों बच्चों के ऊपर लोहे की प्लेट फेंककर उनकी जान लेने की कोशिश की है।
सदर पुलिस थाना इंचार्ज राकेश ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में चार नामजद युवकों के खिलाफ हत्या प्रयास करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें