फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बंद रास्ता खुलवाने के लिए कहने पर किया सरपंच पर हमला, 10 नामजद

Tue, 27 May 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। गांव लाडियावाली में बंद मुख्य गली का रास्ता खुलवाने के लिए कहने पर गांव के लोगों ने सरपंच व उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में 10 नामजद किए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरपंच जितेंद्र ने बताया कि गांव के कुछ लोग मुख्य गली में पत्थर डालकर रास्ता बंद कर रहे थे। उसने कब्जाधारियों को पत्थर हटाने के लिए कहने पर उन्होंने मना कर दिया। साथ ही कहा कि गली हम बंद ही रखेंगे। गली हमेशा के लिए बंद ही रहेगी। झगड़ा बढ़ता दिखा तो सरपंच ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस आने के बाद कब्जाधारियों ने रास्ते को खोल दिया और सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। उसके बाद दिनेश ने फोन करके 10-15 लड़के बुलाए और सभी इक्कट्ठे होकर साझे के पूरे प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। पता लगते ही उसके पिता उमेद सिंह के साथ प्लाट में गए तो कहा कि इसमें आधा प्लाट उनका भी है।
विज्ञापन

विपक्ष के दिनेश उस प्लाट पर कब्जा करना चाहता था। मना करने लगे तो दिनेश व उसके साथी गाली गलौच करने लगे। उन पर जैली व लाठी डंडों से हमला कर दिया। चोटिल पिता उमेद और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सरपंच जितेंद्र की शिकायत पर 10 नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें