फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 10वीं का बोर्ड रहेगा बरकरार : शिक्षा मंत्री

Thu, 29 May 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
महिपाल ढांड
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश में नए जिलों के बनाने के संबंध में कार्य प्रगति पर है। कैबिनेट की मीटिंग में इस मसले पर चर्चा हुई है। जनसंख्या व भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नए जिलों का गठन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश सरकारों को 10वीं कक्षा का बोर्ड रखने या न रखने का विकल्प है। ऐसे में हरियाणा में 10वीं का बोर्ड बरकरार रहेगा तथा हर वर्ष परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

पंचायत भवन में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत हरियाणा प्रदेश न केवल इसे लागू करने वाला पहला प्रदेश बना है, बल्कि उद्यमिता का सिलेबस लागू करने के मामले में भी हरियाणा पहला राज्य बनने जा रहा है। इस योजना के तहत 9वीं से 12वीं तक कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को उद्यमिता के सिलेबस के तहत तीन-तीन माह की ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। देश में सबसे पहले इसे लागू करने का कार्य हरियाणा राज्य करेगा। इसके लिए सिलेबस बनकर तैयार हो चुका है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों के प्रशिक्षण के बाद 95 से 96 प्रतिशत तक प्लेसमेंट मिलती है, जो कि देश में बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक किया जाएगा। देश में महाराष्ट्र व हरियाणा राज्य ही ऐसे है, जहां प्लेसमेंट का प्रतिशत 95 प्रतिशत से ऊपर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में तबादला नीति को लेकर कार्य किया जा रहा है। जून माह में ड्राइव को ओपन करके तीन से चार चरणों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान तबादले कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वही शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवाए गए पांच लाख टेबलेट के मामले पर बोलते हुए कहा कि इन टेबलेट को प्रयोग में रखना है या नहीं, इसका निर्णय आने वाली मीटिंग में लिया जाएगा।
पंजाब को छोटे भाई हरियाणा को देना चाहिए एसवाईएल का पानी
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों को कहा कि इस प्रकार के लोग अपने आप के भी नहीं है, जो राष्ट्रहित के मुद्दों पर राजनीति करते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि एसवाईएल का 3 लाख एकड़ पानी पंजाब को अपने छोटे भाई हरियाणा को देना चाहिए, जो कि बहकर पाकिस्तान की तरफ जा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर पानी को लेकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें