लोहारू। जर्मनी के पोट्सडम शहर में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित 5वीं मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गांव झांझड़ा श्योराण निवासी संदीप कड़वासरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। संदीप कड़वासरा ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 22 देशों के 235 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद संदीप कड़वासरा ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय ओलंपियन कोच देवरत शर्मा, कोच गोपाल कृष्ण, हरियाणा मास्टर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट महेश श्योराण, कृष्ण ठेकेदार झुप्पा को दिया, जिन्होंने प्रतियोगिता के लिए सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर भारतीय मास्टर वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की अध्यक्ष अर्जुन अवॉर्डी भारती सिंह, लोहारू नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप तायल, एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी, देव सिंह सोनी, कृष्ण ठेकेदार ने विजेता को बधाई दी।