नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संदीप कड़वासरा व अन्य।
लोहारू। गांव झांझड़ा श्योराण के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप कुमार कड़वासरा का यूनाइटेड वर्ल्ड मास्टर्स वेटलिफ्टिंग कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। 4 से 6 दिसंबर तक मलयेशिया के पेनांग में होने वाली प्रतियोगिता से पहले 23 अक्तूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में संदीप और उनके साथियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
एडवोकेट महेश ने बताया कि इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया और संदीप को चयन पर बधाई दी। राजनाथ सिंह ने मास्टर्स खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने और खेलों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में वर्ष 2025 के लास वेगास वर्ल्ड मास्टर्स में कांस्य पदक जीतने वाले दिल्ली के राजीव शर्मा, वर्ल्ड स्ट्रांग वूमेन राजस्थान की अर्चना और उत्तर प्रदेश की पूनम तिवारी सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।