फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लक्ष्मी नगर में सीवरेज ओवरफ्लो, सड़क पर डेढ़ फुट तक जलभराव

विज्ञापन
के लक्ष्मी नगर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
भिवानी। दादरी रोड स्थित वार्ड नंबर 12 के लक्ष्मी नगर में शंकरनाथ मंदिर से मिनी बाईपास तक सीवरेज ओवरफ्लो होने से शुक्रवार शाम छह बजे सड़क पर डेढ़ फुट तक दूषित पानी जमा हो गया। गलियों में भी सीवरेज ब्लॉक होने से परेशान क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी कर जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। सुबह बच्चे सैर करने निकलते हैं और महिलाएं मंदिरों में पूजा-अर्चना करने जाती हैं लेकिन दूषित पानी और दुर्गंध के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से बीमारियां फैलने का डर भी है।

स्थायी समाधान की मांग
बलबीर जांगड़ा ने कहा कि सड़क पर डेढ़ फुट पानी जमा होना गंभीर समस्या है। एडवोकेट योगेंद्र सोनी ने सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने और स्थायी समाधान की मांग की। राजेंद्र ग्रेवाल ने सफाई व निकासी का तुरंत प्रबंध करने की बात कही जबकि सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी ने कहा कि मूलभूत समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान सरोज देवी, संतोष जांगड़ा, चंद्रकला यादव, रोशनी प्रजापत, गुड्डी और निर्मला शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें