फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सम्मान एक प्रयास संस्था ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Wed, 24 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चायत भवन में सम्मान एक प्रयास संस्था की ओर से डॉ संजय गोयल व अन्य को सम्मानित करते डॉ राजेश कुम
विज्ञापन
भिवानी। सम्मान एक प्रयास समिति की ओर से पंचायत भवन में सर्व समाज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में समारोह के दौरान रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम में शहर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य वैश्य कॉलेज भिवानी ने किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल स्मरण के लिए नहीं बल्कि समाजहित और जनसेवा के ठोस कदम बढ़ाने की प्रेरणा देती है। डॉ. गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने समाज की भलाई के लिए एक रुपया और एक ईंट दान कर समाज की प्रगति में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंत सिंगला ने की और कहा कि महाराजा अग्रसेन के शासनकाल में कोई भी दुखी या लाचार नहीं था। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शहर के लगभग 300 गणमान्य सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 200 से अधिक महिला, पुरुष एवं बच्चों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई, जबकि लगभग 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मंच संचालक डॉ. अजीत कुमार जांगड़ा और डॉ. लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से किया। रक्त एकत्रित करने में एम्स टीम बाढसा झज्जर, विभिन्न स्वास्थ्य जांच, महिला स्वास्थ्य जांच, शिशु रोग जांच, सामान्य रोग जांच में वरदान-चुग मातृत्व एवं बहु-विशेषज्ञता अस्पताल टीम भिवानी, नाक-कान-गला जांच अनिल बहु-विशेषज्ञता अस्पताल टीम भिवानी, दंत जांच सुनील डेंटिस्ट टीम भिवानी, नेत्र जांच सेंटर फॉर साइट टीम भिवानी तथा फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच एवं धूम्रपान मुक्ति किट टीम सिप्ला भिवानी सहित सभी टीमों का विशेष सहभागिता और सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार, अनिल परमार, डॉ. नवनीत ढांडा, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें