फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

विज्ञापन
मांगों के लिए प्रदर्शन कर नारेबाजी करती आंगनबाड़ी कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
भिवानी। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर शनिवार को जिले में आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता राजबाला निनाण ने की। प्रदर्शन में सीटू महासचिव जयभगवान, क्रैच वर्कर्स यूनियन की पूजा राठी, आशा नेता कमलेश भेरवी, और मिड डे मील नेता सुदेश रिवासा सहित कई संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सरकार पर लाखों स्कीम वर्कर्स (आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील) के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आइसीडीएस ने 50 वर्ष, मिड डे मील ने 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं लेकिन सरकार न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ा रही है। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से ग्रेच्युटी दिए जाने के आदेश के बावजूद सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। आशा वर्कर्स के वेतन वृद्धि की घोषणा भी अभी तक लागू नहीं हुई है। उन्होंने बजट कटौती, वेतन का भुगतान न होने और चार लेबर कोड्स को लागू करने को मजदूरों के साथ विश्वासघात बताया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें