फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ओलंपिक कोटा पाने में सचिन की डगर कठिन, बहाना होगा जबरदस्त पसीना

Mon, 22 Apr 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मुक्केबाज सचिन ​सिवाच।
विज्ञापन
भिवानी। पेरिस ओलंपिक कोटा पाने के लिए थाईलैंड में होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबले भारतीय मुक्केबाजों के लिए अंतिम अवसर है। दुनिया भर के टाॅप मुक्केबाज पहले दो बार हो चुके ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबलों में कोटा प्राप्त कर चुके हैं। अभी तक पेरिस ओलंपिक के लिए किसी भी पुरुष मुक्केबाज को कोटा हासिल नहीं हुआ है। दरअसल, पेरिस ओलंपिक कोटा पाने के लिए 23 मई से 3 जून तक थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय मुक्केबाजों के लिए ओलंपिक कोटा पाने का यह अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

इससे पहले दो बार ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबलों का आयोजन किया जा चुका है। लेकिन अभी तक पुरुष वर्ग में किसी भी भारतीय मुक्केबाज काे कोटा हासिल नहीं हुआ है। इस बार आयोजित होने वाले क्वालिफाइंग मुकाबले भारतीय मुक्केबाजों के लिए ज्यादा परेशानी देने वाले नहीं हैं। क्योंकि दुनिया भर के टॉप मुक्केबाज पहले ही कोटा प्राप्त कर चुके है। इस बार होने वाले मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाजों का सामना दुनिया के दोयम दर्ज के मुक्केबाजों के साथ होगा। वहीं दूसरी तरफ मुक्केबाजों के लिए इस बार खास बात यह भी है कि सिर्फ 57 किलो भार वर्ग को छोड़कर अन्य सभी भार वर्गों में चार से पांच मुक्केबाजों का चयन होना है। 57 किलो भार वर्ग में भारतीय मुक्केबाजों में अकेले सचिन सिवाच की डगर कठिन हैं, क्योंकि इस भार वर्ग में सिर्फ दो मुक्केबाजों का चयन होना है। इसलिए सचिन को जबरदस्त मेहनत करते हुए पसीना बहाना होगा। अन्य सभी भार वर्गों में चार से पांच मुक्केबाजों को पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त होगा। अगर मुक्केबाज फिर भी ओलंपिक कोटा नहीं प्राप्त कर पाए तो मुक्केबाजों को कॅरियर में परेशानी उठानी पड़ सकती है। संवाद
थाईलैंड में दो महिला मुक्केबाज भी रिंग में उतरेंगी
थाईलैंड में होने वाले क्वालिफाइंग मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाजों की टीम में दो महिला मुक्केबाज भी रिंग में उतरेंगी। जिनमें अंतिम तीन मुक्केबाजों को कोटा हासिल होगा। 66 किलो भार वर्ग में अरुधंती चौधरी व 60 किलो भार वर्ग में अंकुशिता बोरो को भी अंतिम तीन में जगह बनानी होगी। दोनों महिला मुक्केबाज अगर अंतिम तीन से पिछड़ गई तो देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


किस भार वर्ग में कितने पुरुष मुक्केबाजों का होगा चयन
भार वर्ग कितनों का होगा चयन कितनों का हो चुका है चयन
51 किलो 4 12
57 किलो 2 14
63.5 किलो 5 15
71 किलो 5 14
80 किलो 3 14
92 किलो 4 12
92 प्लस किलो 4 12

महिला मुक्केबाज
50 किलो 3 17
54 किलो 3 17
57 किलो 3 17
60 किलो 3 18
66 किलो 3 15
75 किलो 4 12


दुनिया के बेस्ट मुक्केबाजों का चयन हो चुका है। अब भारतीय मुक्केबाजों के सामने दुनिया के दोयम दर्ज के मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे। 57 किलो भाग वर्ग में सिर्फ दो मुक्केबाजों का चयन होगा। इसलिए सचिन को अतिरिक्त मेहनत करते हुए आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

- अनिल टेकराम, कोच, मुक्केबाज सचिन सिवाच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें