फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी गेहूं से अटी, अब सड़क पर लगने लगी कट्टों की कतार

Mon, 22 Apr 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय पर गेहूं की आवक तेज होने लगी है। रविवार को मंडी से केवल उठान कराया गया, जबकि खरीद नहीं हुई। जिला मुख्यालय की मंडी में गेहूं अब प्लेटफार्म के दायरे से बाहर आ गया है। सड़क पर भी गेहूं के कट्टों की कतार लगाई जा रही है। वहीं हैंडलिंग एजेंटों ने चारामंडी में भी किसानों का हजारों क्विंटल गेहूं उतरवा दिया है। जिसकी जेसीबी से ऊंची ढेरियां लगाई जा रही हैं। जेसीबी गेहूं को समेटने में जुटी है, वहीं सरसों की भी यहां मंडी अटी पड़ी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मंडी में दो दिन गेहूं और सरसों की आवक बंद होने से सोमवार को किसान मंडियों में पहुंचना शुरू होंगे। इसी की तैयारियों में खरीद एजेंसी के अधिकारी जुटे रहे। मंडियों में सोमवार से होने वाली नई आवक के लिए जगह बनाई जा रही है वहीं अभी तक लाखों सरसों के कट्टों का उठान भी नहीं हो पाया है, जिसको लेकर विकट स्थिति बनी है। हालांकि सरसों के जेसीबी से ऊंचे पहाड़ पहले से ही लगे हुए हैं, नई आवक के साथ किसान अपनी सरसों को सड़क पर ही उतारने को मजबूर हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को सरसों और गेहूं के किसानों को गेट पास मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें