फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रन फॉर यूनिटी आज, राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए दौड़ेंगे शहरवासी

Thu, 30 Oct 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शुक्रवार को भीम स्टेडियम में सुबह साढ़े छह बजे रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि यह दौड़ राष्ट्र की एकता और अंखडता का प्रतीक होगी। आमजन से अपील है कि वे इस रन फॉर यूनिटी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। डीसी वीरवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी हॉल में रन फॉर यूनिटी के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

भिवानी में रन फॉर यूनिटी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी और विधायक घनश्याम सर्राफ, लोहारू में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल और बवानीखेड़ा में आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी में विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि मुख्य अतिथि होंगे।
वहीं हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल तथा महानिदेशक केएम पांडूरंग ने रन फॉर यूनिटी तथा हरियाणा दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें