फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चुनावी आचार संहिता में सार्वजनिक दीवारों पर सरकार प्रचार से नियम हो रहे तार-तार

Mon, 18 Mar 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनाव की रणभेरी के साथ ही आदर्श चुनावी आचार संहिता लागू हो चुकी है। मगर भिवानी में चुनावी आचार संहिता का कोई असर नहीं है। शहर की सार्वजनिक दीवारों पर अब भी नियमों को ठेंगा दिखाकर धड़ल्ले से प्रचार हो रहा है। शहर के घंटाघर स्थित जिला नागरिक अस्पताल की बाहरी दीवार पर सरकारी प्रचार के ढेरों विज्ञापन लगे हैं, जिन्हें अभी तक नहीं हटाया गया है न इन्हें पुता गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारियों ने शहर के सरकुलर रोड की स्ट्रीट लाइटों पर टंगे नेताओं के अवैध होर्डिंग्स तो हटाने का काम शुरू किया है। शहर भर में जहां-जहां कूड़ा फेंका जा रहा है वहां पर भी स्वच्छता और सरकार से जुड़े विज्ञापन दीवारों पर पूते पड़े हैं। पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लग चुकी है वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से भी सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से आचार संहिता की पालना की हिदायतें दी गई हैं। इसके बावजूद सरकारी विभाग अभी भी सरकारी प्रचार सामग्री को हटाने में उदासीनता दिखा रहे हैं। कई नेताओं के होर्डिंग्स तो जस के तस लगे हैं, जिन्हें हटाना तो दूर हिलाया तक नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें