फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग के फेरे रूकवाए, बैरंग लौटी बारात

Sun, 22 Jun 2014 01:19 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सागवान में प्रशासन ने दो नाबालिग लड़कियों की शादी रूकवाकर उनके परिजनों को लड़की के बालिग होने पर ही शादी करने को कहा। ग्रामीणों ने भी प्रशासन के आदेशों के पालन का आश्वासन दिया है। बारात चौधरीवास से आई थी जो बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली थी की गांव सागवान में दो नाबालिग लड़कियों की शादी की जा रही है। जानकारी के बाद विभाग की ओर से देवेंद्र और प्रवीण दो सदस्यों की टीम का गठन किया गया। दो सदस्यीय टीम तोशाम पुलिस को साथ लेकर गांव सागवान पहुंची। गांव में चल रही शादी के मौके पर पंहुचकर दोनों लड़कियों के जन्म प्रमाण-पत्रों को जांचने पर पुष्टि हुई की इनमें एक की उम्र 17 वर्ष और दूसरी लड़की की उम्र 15 वर्ष है। नाबालिग होने की पुष्टि के बाद शादी रूकवा दी गई। बारात जिला हिसार के गांव चौधरीवास से आई थी जो बैरंग लौट गई।

बालिग होने पर ही की जाएगी शादी
पुलिस अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गांव चौधरीवास से शनिवार को गांव सागवान बारात आई थी। पुलिस एवं प्रशासन ने गांव में पहुंचकर दोनों के बाल विवाह को रूकवा दिया। इसमें दोनों बालिकाएं नाबालिग पाई गई। बालिकाओं के परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि अब यह शादी बालिग होने पर ही की जाएगी।  
विज्ञापन



‘हेल्पलाइन नंबर पर सूचना के बाद गांव सागवान में कम उम्र की दो बालिकाओं की शादी रुकवा दी गई है। जब दोनों की उम्र शादी लायक होगी तो उनका विवाह होगा। इस अवधि के बीच यदि फिर से विवाह करने की कोशिश की गई तो दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी’।
विज्ञापन

हरबंस कौर
बाल एवं महिला संरक्षण अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें