फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सस्ती भूमि दिलाने के नाम पर 2.87 करोड़ की ठगी, सांझेदारी का दिया झांसा

Wed, 11 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भूमि की खरीद-बिक्री में साझेदारी का झांसा देकर रोहतक निवासी व्यक्ति से 2 करोड़ 87 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सस्ती भूमि दिलाने और मिलकर सांझेदारी में कारोबार का प्रलोभन देकर रकम हड़प ली। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के गांव दतौड़ निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जुलाई 2023 में उसकी पहचान भिवानी निवासी एक व्यक्ति और उसके साले से हुई थी। आरोपी ने खुद को भूमि खरीद फरोख्त का कारोबारी बताते हुए विभिन्न जगहों पर भूमि के सौदे होने की बात कही और निवेश पर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग भूमि के बयाने और साझेदारी के नाम पर उससे राशि हड़प कर ली। आरोपियों ने सस्ती भूमि दिलाने का झांसा देकर उसे बहादुरगढ़ बुलाया। वहां भूमि के सौदे के नाम पर उससे 3 करोड़ 18 लाख 17 हजार 650 रुपए ले लिए। विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपियों ने 31 लाख 17 हजार 650 रुपए उसके खाते में वापस डाल दिए। पीड़ित का आरोप है कि बाकी 2 करोड़ 87 लाख रुपए आरोपियों ने अपने पास रख लिए।
सुरेंद्र का आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद करीब डेढ़ साल तक भूमि की रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। आरोपियों ने उसे फर्जी दस्तावेज दिखाए और रकम लौटाने की मांग पर टालमटोल की।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे चांग रोड, सिरसा घोघड़ा रेलवे लाइन के पास भी जमीन दिखाकर राशि ली। जब उसने लिखित दस्तावेज मांगे तो आरोपी भूमि मालिक के उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर टाल मटोल करने लगे। आरोपियों ने 26 अतूबर 2023 को उसे अपने घर बुलाकर कुछ एग्रीमेंट भी दिखाए।
शिकायत में 14 मार्च 2024 को गांव खरक में 3 लाख रुपए और 31 मार्च को बहादुरगढ़ में 6 लाख रुपए नकद लेने का भी जिक्र किया है। पीड़ित के अनुसार जब उसने निवेश किए गए पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले पर कार्रवाई की मांग की है। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई विशेष ने बताया कि पुलिस ने अशोक शर्मा, रवि और ज्योति शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें