फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिना ओटीपी के 1.81 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा। ढिगावा जाटान निवासी एक युवक के बैंक खाते से बिना ओटीपी और पिन नंबर के 1.81 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम भिवानी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढिगावा जाटान निवासी नवीन कुमार जो निजी व्यवसाय करता है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई खाता उसके मोबाइल नंबर से लिंक है। 18 मई को दोपहर करीब 3:52 बजे उसके मोबाइल पर 35 हजार रुपये खाते से डेबिट होने का मैसेज आया।
इसके बाद उसने अपना गूगल पे चेक किया तो पता चला कि 15 मई को उसके खाते से 40 हजार रुपये, 40 हजार रुपये और 10 हजार रुपये की तीन ट्रांजेक्शन हो चुकी थीं। वहीं 18 मई को भी 35 हजार रुपये, 35 हजार रुपये और 21 हजार रुपये की तीन अन्य ट्रांजेक्शन की गई थीं। पीड़ित के अनुसार उसने इनमें से कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं की। आरोप है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से कुल 1.81 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई और ऑनलाइन परिवाद भी दर्ज कराया। शिकायत मिलने पर थाना साइबर क्राइम भिवानी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें