फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: केवाईसी अपडेट करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावामंडी। क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर भुंगला निवासी संदीप से केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 1,50,947 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि 29 जून को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को एसबीआई मुंबई हेड ऑफिस का केवाईसी मैनेजर बताते हुए कहा कि उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 6,300 रुपये की पेनल्टी लगी हुई है जिसे हटाने के लिए उसके पास एक लिंक भेजा जाएगा और केवाईसी अपडेट की जाएगी।
शिकायत के अनुसार लिंक खोलने के बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। कॉल करने वाले के कहने पर उसने ओटीपी लिंक में दर्ज कर दिया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 29,997 रुपये, 50,950 रुपये, 37,500 रुपये, 30,000 रुपये और 2,500 रुपये कट गए। इस तरह उसके साथ कुल 1,50,947 रुपये की साइबर ठगी हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि तीन जुलाई को उसी नंबर से दोबारा कॉल कर आरोपी ने 45 हजार रुपये और जमा कराने के लिए कहा तथा दावा किया कि पहले कटे हुए रुपये वापस मिल जाएंगे। इस पर उसे ठगी का संदेह हुआ और उसने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत और लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें