फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इंस्टाग्राम पर गिफ्ट में लैपटाॅप देने का झांसा देकर 1.44 लाख रुपये ठगे

Wed, 04 Nov 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। सोशल मीडिया पर गिफ्ट देने का लालच देकर ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला को आईफोन और लैपटॉप गिफ्ट में देने का झांसा देकर कथित तौर पर 1 लाख 44 हजार 100 रुपये ठग लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना भिवानी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम चैनल ज्वाइन करने के बाद आया मैसेज
प्राथमिकी के अनुसार, गांव कासनी कलां निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 10-15 दिन पहले उसने अपने भाई की इंस्टाग्राम आईडी से इंस्टाग्राम आईडी मुकुल 9625 के माध्यम से मुकुल राणा चैनल ज्वाइन किया था। इसके बाद संबंधित इंस्टाग्राम आईडी से उसके पास मैसेज आया, जिसमें 2,000 रुपये भेजने पर आईफोन और लैपटॉप गिफ्ट में देने की बात कही गई।
अलग-अलग बहानों से डलवाए 1.44 लाख रुपये
शिकायतकर्ता के अनुसार, गिफ्ट मिलने के लालच में उसने बताए गए तरीके से रुपये भेजने शुरू कर दिए। आरोप है कि अलग-अलग बहानों से उससे कुल 1,44,100 रुपये विभिन्न माध्यमों से डलवा लिए गए। बाद में उसे अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज करवाई शिकायत
पीड़िता ने घटना के संबंध में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद 3 नवंबर को उसने साइबर क्राइम थाना भिवानी में पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पीड़िता ने ठगी की रकम वापस दिलवाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई मुकेश को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें