फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा स्टेट सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में सोनीपत को हराकर रोहतक की टीम रही प्रथम

Mon, 22 Jul 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव कलिंगा स्थित सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 18वीं हरियाणा स्टेट सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित महिला वर्ग की दो दिवसीय 18वीं हरियाणा स्टेट सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबला रोहतक व सोनीपत की टीम के बीच हुआ। रोहतक ने सोनीपत को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि पानीपत जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कुमार व नेटबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष विकास शर्मा व हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने शिरकत की।
विज्ञापन

हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि दो दिवसीय 18वीं हरियाणा स्टेट सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में सोनीपत ने जींद को 32-29 अंक के अंतर से, रोहतक ने भिवानी को 31-17 अंक से हराया। इसके अलावा जींद ने भिवानी को 28-25 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद फाइनल मुकाबला रोहतक व सोनीपत की टीम के बीच हुआ। रोहतक ने सोनीपत की टीम को 25-19 अंकों के अंतर से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया तथा द्वितीय स्थान पर सोनीपत की टीम रही। प्रतियोगिता की विजेता टीम को टेक्निकल कमेटी के कन्वीनर रोबिन व अंपायर पैनल से मनीष, प्रवीण पुनिया, साहिल गौतम, सुमित डगर, संसार, आदित्य, निशांत, विशाल, अंकुर ने मैडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें