फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहनात धरना कमेटी सदस्यों ने की एडीसी से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव रोहनात में ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 40 दिन से निरंतर धरनारत हैं। सोमवार को ग्रामीण अपनी मांगों के सिलसिले में भिवानी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल से मिले। अधिकारी ने जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाने की बात कही।
विज्ञापन

धरना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने बताया कि सोमवार को गांव के मौजिज व्यक्ति अपनी विभिन्न मांगों के संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त से मिले। अतिरिक्त उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में ग्रामीणों की जिला स्तर के अधिकारियों से मीटिंग करवाई जाएगी और मृतक संतलाल के परिवार को जल्द ही सहायता राशि दिलवाई जाएगी। प्रदीप कौशिक अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त ने मृतक संतलाल के बेटे को रोजगार देने के संदर्भ में कहा कि वे तत्कालीन डीसी आरएस ढिल्लो से समय लेकर उनकी मुलाकात करवाएंगे वह उनकी मांगों को सिरे चढ़ाने में सहायता करेंगे। उधर ग्रामीण निरंतर गांव में मांगों के समर्थन में धरनारत है। वे गांव के ऐतिहासिक कुएं पर धरना देकर निरंतर विरोध कर रहे हैं। लगातार पांच दिन से बीआर आंबेडकर मोर्चा के प्रधान वेदप्रकाश कटारिया भूख हड़ताल पर हैं। मृतक संतलाल के बड़ा बेटा नसीब भी तीन दिन से मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकाल तक मौन व्रत लिए हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें