फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज मिनी बस, करीबन दो दर्जन लोग घायल; तीन की हालत गंभीर

Wed, 18 Dec 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

अधिकारी साहिल ने बताया कि स्थानीय अस्पताल, तोशाम, जमालपुर व धनाना आदि से एंबुलेंस के सहारे उनके पास 11 मरीजों को लाया गया। जिनमें तीन की हालत अधिक गंभीर थी। जिन्हें भिवानी सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा में हांसी-भिवानी मुख्य मार्ग भिवानी डिपो की रोडवेज बस का टायर फटने से सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग दो दर्जन के करीबन सवारियां चोटिल हो गई। जिनमें एक दर्जन के करीबन घायलों को बवानीखेड़ा अस्पताल लाया गया। जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। घायलों से मिलने के लिए सामान्य अस्पताल में एडीसी हर्षित कुमार व जीएम रोडवेज दीपक कुंडू भी पहुंचे। 

विज्ञापन


बवानीखेड़ा के हांसी-भिवानी मुख्य मार्ग पर स्थित पैट्रोल पंप के पास बवानीखेड़ा से हांसी जा रही  रोडवेज बस का टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सवारियों से भरी हुई थी और बस पलटने से मार्ग पर लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गई। लोगों ने सवारियों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही 112, पुलिस टीम, एंबुलेंस टीम पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल लाया गया। हालांकि अनेक घायलों को परिजन अन्य अस्पताल ले गए। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार करने के पश्चात भिवानी रेफर कर दिया। अधिकारी साहिल ने बताया कि स्थानीय अस्पताल, तोशाम, जमालपुर व धनाना आदि से एंबुलेंस के सहारे उनके पास 11 मरीजों को लाया गया। जिनमें तीन की हालत अधिक गंभीर थी। जिन्हें भिवानी सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें