फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी 24 जनवरी को प्रदेशभर में करेंगे चक्का जाम : नरेंद्र दिनोद

Tue, 16 Jan 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में हुई बैठक के दौरान मौजूद रोडवेज के कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अनिल फौजी ने की। इस दौरान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र दिनोद मुख्य रूप से बैठक में शामिल हुए। डिपो प्रधान अनिल फौजी व सचिव अनिल नागर ने कहा कि पिछले काफी समय से रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर रोडवेज का कर्मचारी आंदोलनरत है।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के राज्य प्रधान नरेन्द्र दिनोद, राज्य उप महासचिव पवन शर्मा और पूर्व डिपो प्रधान प्रदीप दुग्गल ने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार कर्मचारियों की मांगे मान कर पत्र जारी नहीं करती है तो 24 जनवरी को सांझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर में रोडवेज का पूर्ण चक्का जाम रहेगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि सरकार से कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है। लेकिन उसे हर प्रकार से नकार देती है। चार दौर की बातचीत हो चुकी है। सरकार कर्मचारियों की मांगे मान लेती है। लेकिन पत्र जारी कर लागू नही करती है। इस अवसर पर प्रताप सिंह राठौड़, रामकिशन, चंद्रपाल, रतन, अशोक टिटानी, दलीप, राजेश मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें