फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने मांगों के लिए की भूख हड़ताल

विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठ नारेबाजी करते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी डिपो में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्यों ने भूख हड़ताल की। हड़ताल प्रधान राजकुमार तालू, अपनी फौजी, नरेंद्र सिंह, सचिन कुंडू, अनिल नागर, सुरेंद्र डोडा ढाणी, विजय कुडल, कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन

राज्य साझा मोर्चा के नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 की कर्मचारियों की मांगो को जायज मनाते हुए अनेक मांगों पर सहमति जताई थी और लागू करने का भरोसा दिया था। बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा हैं कि मानी गई जायज मांगों के लागू करने के परिपत्र तक जारी नही किए गए हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा हैं।
मुख्य मांगों में परिचालक, चालक, लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके ग्रेड पे बढ़ाया जाए। चालक, परिचालकों को सीमित ओवर टाइम देने के आदेश पत्र को वापस लिया जाए। चालक, परिचालकों को रात्रि ठहराव करने व भुगतना करने के वर्तमान में जारी आदेश को वापस लेते हुए पूर्व की भांति रात्रि ठहराव देने व भुगतान किया जाए। भूख हड़ताल में राज्य साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र दिनोद, मुकेश दूहन, सुधीर अहलावत, जयप्रकाश,अमीत तालू ,पवन शर्मा तथा पूर्व नेता राजकुमार दलाल, ईश्वर शर्मा, जयबीर नाफरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें