फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सड़कें फर्राटेदार, बस सेवाओं की थमी रफ्तार

विज्ञापन
भिवानी रोडवेज कर्मशाला में बिना टायराें के खड़ी रोडवेज बस
विज्ञापन
भिवानी। जिले में पिछले करीब एक दशक के दौरान सड़कों का नेटवर्क राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से जुड़कर फर्राटेदार हुआ लेकिन परिवहन सेवाओं की रफ्तार थम गई। रोडवेज बसों की निर्धारित संख्या 204 के मुकाबले फिलहाल केवल 154 बसें ही ऑन रूट हैं, जबकि टायरों के अभाव में नई बसें कार्यशालाओं में खड़ी हैं।
विज्ञापन

शाम ढलते ही जिले का पड़ोसी शहरों से बस संपर्क भी टूट जाता है क्योंकि देर शाम बस सेवा उपलब्ध नहीं है। भिवानी-हांसी मार्ग को चार लेन में तब्दील किया जा चुका है जो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत एनएच-148बी का हिस्सा है। इसी तरह दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग-709ई के जरिये दिल्ली से भिवानी होते हुए लोहारू के रास्ते राजस्थान के पिलानी तक सीधा संपर्क स्थापित हुआ है।
भिवानी-जींद मार्ग को भी एनएच-148बी के तहत चौड़ा किया गया है। अन्य मार्ग भी राज्य राजमार्गों से जुड़कर पहले से अधिक चौड़े और सुगम हुए हैं। सड़कों की स्थिति सुधरने के बावजूद इन मार्गों पर रोडवेज बस सेवाएं बेहतर होने के बजाय कमजोर हुई हैं। रोडवेज प्रबंधन के अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से जिले में पर्याप्त बसें चलाई जा रही हैं, जबकि लोगों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ लंबी दूरी के मार्गों पर भी बस सेवाएं बदहाल हैं। समय सारिणी के अनुसार पर्याप्त बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन



यात्रियों का दर्द : सड़कें चौड़ी, सफर अब भी मुश्किल

सड़कों का नेटवर्क जिले में पहले से काफी बेहतर हुआ है। हर मार्ग को पहले से अधिक चौड़ा किया जा चुका है लेकिन परिवहन सेवाओं में सुधार की जरूरत है। जिस तरह सड़कों का सुदृढ़ीकरण हुआ है, उसी तरह रोडवेज विभाग को भी अपने बस बेड़े का विस्तार करना चाहिए। -मुकेश


जिले के सभी प्रमुख मार्ग राष्ट्रीय राजमार्गों में तब्दील हो चुके हैं और कोई भी मार्ग ऐसा नहीं है जो चार लेन का न हो। इसके बावजूद रोडवेज की कमजोर परिवहन सेवाओं के कारण लोगों का सफर मुश्किल हो गया है। समय सारिणी के अनुसार मार्गों पर पर्याप्त बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी होती है। -राहुल


सड़कों पर ज्यादातर निजी बसें चल रही हैं लेकिन इनमें यात्रियों को सरकार की ओर से मिलने वाली रियायतें भी नहीं दी जा रही हैं। इस संबंध में शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। निजी परिवहन समिति संचालकों की मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। रोडवेज को प्रत्येक मार्ग पर बेहतर बस सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए। -नितिन


हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीन माह के दौरान सबसे अधिक किलोमीटर तय कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का रिकॉर्ड भी भिवानी डिपो के नाम रहा है। भिवानी से प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। री-सोलिंग टायरों की कमी के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। -दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें