फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बरसात में बहा रास्ता, गड्ढों में फंसी जिंदगी

Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
वराला से इंदीवाली जाने वाली मुख्य सड़क के बीच बने गढ्ढों में  जमा पानी
विज्ञापन
कैरू। बरसात ने देवराला से इंदीवाली जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को इस कदर तबाह कर दिया है कि अब यह सड़क नहीं बल्कि गड्ढों और कीचड़ का सिलसिला बन चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता बंद हो गया है जबकि चारपहिया वाहनों और राहगीरों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कीचड़ के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है और किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर ले जाना भी चुनौती बन गया है। इस मार्ग पर गांव की मुख्य मार्केट, मकान निर्माण सामग्री, बाइक रिपेयरिंग, मिष्ठान, बिजली और पाइपलाइन सामान की दुकानें होने से दिनभर आवाजाही रहती है। करीब 10 गांवों के लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं जिनमें स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
हाल की तेज बारिश ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। गड्ढों में बरसाती पानी भर गया है जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़े और मच्छरों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के गड्ढे पीडब्ल्यूडी ने पहले भरवाए थे लेकिन अब सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। ग्रामीण अजीत, राजकुमार, मातूराम पायल, संदीप लाला, मनोज, धर्मपाल ने कहा कि अब नई सड़क बनने की उम्मीद है क्योंकि इस मार्ग पर चलना किसी सजा से कम नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें