फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश में उखड़ी डेढ़ करोड़ की लागत से बनी सेक्टर की मुख्य सड़क

विज्ञापन
जगह-जगह उखड़ा भगतसिंह चौक से महम रोड को जाने वाला मार्ग। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। ढाई माह पूर्व करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी नगर परिषद की नई सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। बुधवार को हुई तेज बारिश में सेक्टर की मुख्य सड़क समेत अंदर की सड़कें बिखर गईं। अब सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पहले भी सड़क में धंस गई थी, जिसे निर्माण एजेंसी ने पेचवर्क से सही कर दिया था। अब दोबारा सड़कों के बिखरने से निर्माण सामग्री की क्वालिटी पर सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन

शहर के हांसी रोड के सेक्टर-13 मोड़ से लेकर भगत सिंह चौक और फिर महम मार्ग तक करीब डेढ़ करोड़ की लागत से साढ़े तीन किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण अनलॉक के दौरान छूट मिलने पर हुआ था। सड़क बनकर तैयार हुई, लेकिन कई जगह से धंस गईं। इस पर निर्माण एजेंसी ने इसे दुरुस्त किया था। अब पिछले तीन से चार दिन से लगातार बारिश हुई। बारिश के दौरान सड़क फिर से कई जगह से टूटकर बिखर गई। सड़क निर्माण का ये हाल देखकर स्थानीय लोग भी परेशान हैं। वहीं यहां से गुजरने वाहन चालकों को हादसे का डर सता रहा है।
जाम तक लगाने को मजबूर हुए थे सेक्टर वासी
सेक्टरों की मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर सेक्टर वासियों ने काफी पर अधिकारियों, नेताओं से गुहार लगाई थी। इतना ही नहीं जाम तक लगाने को मजबूर हुए थे। तब जाकर सड़क बनी थी। मगर बारिश में धूली सड़क, बिखरी रोडियां और गड्ढे देख एक बार फिर सेक्टर वासी परेशान है।
विज्ञापन

दो करोड़ से जल्द बनेगा सिटी स्टेशन तक फोरलेन का नया मार्ग
नगर परिषद ने काफी सालों बाद शहर के भगत सिंह चौक से लेकर सिटी स्टेशन मार्ग की आखिर सुध ले ही ली है। फोरलेन के इस मार्ग के जीर्णोद्धार पर करीब दो करोड़ का बजट खर्च होगा। मार्ग को चकाचक किया जाएगा और टूटी सड़क से लोगों को निजात मिलेगी। दरअसल सिटी स्टेशन मार्ग पर राजीव कॉलोनी सहित सेक्टर-23 सहित करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग निर्माण के बाद यहां की सुरत बदल जाएगी और सड़क में बने गहरे गड्ढों से भी लोगों को निजात मिलेगी।
सेक्टर मोड़ से महम रोड को जोड़ने वाली सड़क नई बनी है और तीन साल की गारंटी समय में है। इस अवधि के दौरान जितनी बार भी सड़क क्षतिग्रस्त होगी, निर्माण एजेंसी ही ठीक कराएगी। फिलहाल एजेंसी की पेमेंट नहीं हुई है और सड़क को दुरुस्त करवाया जाएगा। वहीं भगत सिंह चौक से लेकर सिटी स्टेशन तक दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण होगा। इसके जल्द ही टेंडर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।

हुडा पार्क के पास टूटी सड़क से गुजरते वाहन चालक।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें