फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ प्लांट पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

Tue, 20 May 2014 01:20 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रहे वाटर सप्लायर आरओ प्लांट पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। छह प्लांट से सैंपल लिए तो कुछ अपने प्लांट बंद कर चलते बने। सैंपलों को जांच के लिए पीजीआई रोहतक की माइक्रोबायलॉजी लैब में भेजा गया है। सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. मनीष के नेतृत्व में शहर में चल रहे वाटर सप्लायर आरओ प्लांट की जांच का अभियान चलाया। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को उठाया था और बताया था कि बिना जांच के चल रहे इन आरओ प्लांट से किस तरह लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। सोमवार को जांच अभियान की शुरुआत कृष्णा कॉलानी से हुई। यहां टीम ने एक आरओ प्लांट पर छापा मार वहां से सैंपल लिए। इसके बाद दादरी गेट, भारत नगर में छह आरओ प्लांट से सैंपल लिए। तीन-चार अन्य प्लांट पर भी टीम के सदस्य गए मगर वे बंद मिले। सैंपलिंग की सूचना से ही इस तरह आरओ प्लांट चलाने वाले प्लांट बंद कर खिसक लिए।

डॉ. मनीष ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी जनित बीमारियां अधिक होती है। गंदे पानी से पेट खराब होगा, डायरिया, पीलिया आदि बीमारियां होती है। इन बीमारियों की संभावनाओं को खत्म करने के लिए यह जांच अभियान चलाया गया है। सभी सेंपलों को जांच के लिए रोहतक की माइक्रोबायलॉजी लैब में भेजा जाएगा। जहां से रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर सेंपल फेल हुए तो आरओ प्लांट को सील किया जाएगा। जांच अभियान के दौरान हेल्थ इंस्पेक्टर सतीश बंसल, राजेश कुमार, राज कुमार, राजकिशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें