फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी सिस्टम से धोखाधड़ी करने पर आठ फंसे

Tue, 20 May 2014 01:18 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन लॉटरी सिस्टम चलाकर लोगों से रुपये वसूलने के मामले में सीआईए की टीम ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 88 हजार 920 रुपये बरामद किए। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी व गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि बड़ाला गांव में कुछ लोग फर्जी तरीके से लॉटरी सिस्टम चला रहे है। टीम ने वहां छापा मारा और आठ लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 88 हजार 920 रुपये बरामद किए। पुलिस ने मामले में पवन, कुलदीप, सोमबीर, प्रदीप, विनोद, मनीष, गौरव, त्रिलोक, के खिलाफ धोखाधड़ी और गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई दशरथ ने बताया कि उक्त लोग बिना रजिस्ट्रेशन के श्रीलक्ष्मी ड्रा धमाका लॉटरी चला रहे थे। प्रति व्यक्ति 11 सौ रुपये हर महीने लेकर इनाम देने का झांसा देते। सभी की बेल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें