निमड़ीवाली और प्रहलादगढ़ के बीच रविवार को जलता मिला शव प्रहलादगढ़ के सेवानिवृत्त फौजी प्रदीप का था। जांच में सामने आया कि शराब के नशे में आग लगाई और नशे में होने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर सका। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
रविवार सायं निमड़ीवाली और प्रहलादगढ़ के बीच सड़क किनारे एक शव जलता पाया गया था। शव के पास शराब की बोतल मिली थी। मृतक की पहचान रिटायर्ड फौजी प्रहलादगढ़ वासी प्रदीप के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि वह शराब पीने का आदि था और शराब के नशे में ही यह हादसा हुआ। शराब के नशे के कारण वह गड्ढे में गिरा और फिर निकल नहीं पाया। यहीं उसने माचिस का प्रयास किया, जिस कारण आग लगी। मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
-------