फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगा हसान-देवराला लिंक रोड

Mon, 10 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हसानवासियों के लिए खुशखबरी है। हसान-देवराला लिंक रोड की दूरी करीबन सात किलोमीटर रहेगी, जिसका एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। दो करोड़ से भी ज्यादा लागत से बनने वाले इस लिंक रोड से हसान की जिला मुख्यालय से दूरी कम हो जाएगी। हसानवासियों ने सांसद धर्मबीर सिंह से सड़क निर्माण की मांग की थी।
विज्ञापन

गत वर्ष सात नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तोशाम रैली में मार्ग बनाने की मांग रखी गई थी। सीएम ने हाल ही में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि घोषणाओं को अतिशीघ्र पूरा करें। ऐसे में सीएम घोषणा में शामिल मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत भी अतिशीघ्र होने की उम्मीद है।
भाजपा किसान मोर्चा के नेता उमेद हसानियां ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह के गांव में आगमन पर हसान-देवराला लिंक मार्ग के निर्माण की मांग की गई थी। सांसद ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए 7 नवंबर को तोशाम में मुख्यमंत्री की रैली में की गई घोषणाओं में इसे शामिल करवाया था। उम्मीद है कि मार्ग का अतिशीघ्र निर्माण होगा। भाजपा कार्यकर्ता अजय हसानियां ने बताया कि मार्ग के बनने से हसान की जिला मुख्यालय भिवानी से दूरी कम हो जाएगी। इससे आर्थिक फायदे के साथ ही लोगों के समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पीके बागड़ी ने बताया कि सात किलोमीटर हसान-देवराला लिंक मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। मार्ग के निर्माण की तोशाम में मुख्यमंत्री की रैली में घोषणा की गई थी। जल्दी ही मार्ग के निर्माण के मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें