फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मानसून के साथ बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया ‘ड्राई डे’ अभियान

विज्ञापन
गांव निनान के हरिहर मंदिर परिसर में बने पानी के स्त्रोत में मच्छर का लारवा जांचती स्वास्थ्य विभ
विज्ञापन
भिवानी। मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए हर रविवार को ड्राई डे मनाने और घरों में साफ-सफाई को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने भी लोगों से प्रत्येक रविवार को ड्राई डे अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घरों की छतों पर पड़े पुराने कूलर, टायर और प्लास्टिक के कबाड़ में बारिश का पानी जमा हो जाता है जिससे मच्छरों का लारवा तेजी से पनपता है। इसके अलावा घरों के बाहर रखी खुली पानी की टंकियों, हौद, फ्रिज की ट्रे और कूलर की टंकी में भी लार्वा विकसित हो जाता है। इसलिए लोगों को नियमित रूप से इन स्थानों की सफाई करनी चाहिए, कूलर का पानी हर सप्ताह बदलना चाहिए और फ्रिज की ट्रे को भी साफ रखना चाहिए।
सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि कूलर की पानी की टंकी में दो बूंद सरसों का तेल डालने से भी मच्छर का लारवा पनपने से रुक जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और बुखार के मरीजों की पहचान कर उनके खून के नमूनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. शांडिल्य ने कहा कि जुलाई में बारिश के कारण मच्छरों के पनपने की अनुकूल परिस्थितियां बन जाती हैं इसलिए विभाग पहले से ही एंटी लारवा गतिविधियां चला रहा है और लोगों को ड्राई डे अपनाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें