फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कैंप कार्यालय में पेयजल रिव्यू व बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन को लेकर की समीक्षा बैठक

Wed, 19 Jun 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत ड्रेनों का जायजा लेते उपायुक्त व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त नरेश नरवाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में पीने के पानी की रिव्यू और बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन बारे संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पेयजल बारे व बाढ़ नियंत्रण बारे विस्तार से समीक्षा की और संबंधित विभाग को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य करवाएं उसका फोटो व वीडियो जरूरी बनवाएं और उस वीडियो क्लिप को उच्चाधिकारियों के साथ-साथ आमजन को भी शेयर करें ताकि पता चले सके कि यह कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


बैठक के बाद डीसी नरवाल ने राजस्व, सिंचाई, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला में स्थित विभिन्न स्थानों से गुजर रही ड्रेनों, ट्रीटमेंट प्लांट और पानी निकासी प्वाइंटों पर स्थापित किए गए पंप सेटों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों व नगरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसलिए बाढ़ नियंत्रण के लिए ड्रेनों की सफाई व अन्य जरूरी परियोजनाओं को अतिशीघ्र पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने मुढ़ाल लिंक ड्रेन पर बनाए गए एसटीपी व अन्य बाढ़ संबंधित क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाई जा रही करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का अवलोकन कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे गंभीरता दिखाते हुए ड्रेनों व सीवरेज सिस्टम की सफाई व अन्य कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाना सुनिश्चित करें ताकि बरसाती मौसम के दौरान किसानों व नगरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए बरसाती सीजन से पहले सभी कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने दादरी रोड स्थित भिवानी घग्घर ड्रेन व ट्रीटमेंट प्लांट बारे में जनस्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंदे पानी के ट्रीटमेंट के दौरान ट्रीटमेंट सही तरीके से निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाए। संबंधित अधिकारियों ने डीसी को जानकारी देते हुए बताया कि पानी की निकासी के लिए 15 लिंक ड्रेन हैं। सभी ड्रेनों का लिंक भिवानी घग्गर ड्रेन से है। विभाग के 138 पंप सेट हैं, जिनमें 91 इलेक्ट्रिक पंप, 47 डीजल पंप हैं। ये सभी पंप चालू हालत में हैं।

जाटू लुहारी में डीसी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

डीसी नरेश नरवाल ने बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन के अलावा गांव जाटू लुहारी में धर्मशाला मरम्मत कार्य, सामुदायिक भवन, बीसी चौपाल, तालाब तथा जनस्वास्थ्य विभाग के जलघरों का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने डीसी को अवैध कब्जे हटवाने, बीसी चौपाल के पास पड़ा कूडा कचरा व जलभराव को ठीक करवाने की मांग की। इस पर डीसी ने बीडीओ भिवानी व बवानीखेड़ा और अन्य संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को अतिशीघ्र करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें