फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे आभूषण विक्रेता को लूटा

Sat, 25 Oct 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की रात जैन चौक क्षेत्र में बाइकर्स एक ज्वैलर से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये, स्कूटी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने ज्वैलर व उसके बेटे को चोट भी मारी गई। सूचना पर पुलिस ने शहर में नाकेबंदी की और जांच अभियान भी चलाया, मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब पौने नौ बजे जैन चौक क्षेत्र में रहने वाले विकास जैन दुकान से घर लौट रहे थे। सराय चोपटा आदर्श धर्मशाला के पास ज्वैलरी शॉप संचालक विकास जैन ने बताया कि दीपावली की रात करीब पौने नौ बजे वह दुकान से घर आ रहा था। स्कूटी पर उसके साथ 15 साल का उसका बेटा नमन था। जो बैग पकडे़ हुए था।

बैग में डेढ़ लाख की नगदी, पूजा का सामान, करीब 10 हजार के पूजा के लिए लाए चांदी के बर्तन, मिठाइयां आदि सामान था। विकास जैन ने बताया कि जब वह घर के पास पहुंच और स्कूटी रोकी, तभी पीछे से दो युवक आए। एक ने उसके बेटे और दूसरे ने उसके सिर में पिस्तौल का बट मारा। इसके बाद भी उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। जिसके बाद उन्होंने गोली चलाने के लिए पिस्तौल का मुंह उनकी ओर किया और बैग छोड़ने की धमकी दी।
विज्ञापन


पिस्तौल देख उन्होंने बैग छोड़ दिया। दोनों युवक उनका बैग व स्कूटी लेकर भाग गए। बाद में उन्होंने शोर भी मचाया और आसपास काफी संख्या में लोग पटाखे चला रहे थे, वे भी आए मगर तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। विकास ने बताया कि आसपास के लोगों को समझने का मौके नहीं मिला।

बस कुछ सेकेंडस में ही सारी घटना हो गई। दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष थी। सूचना पर शहर थाना पुलिस और जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शहर में अनेक जगह नाकेबंदी भी की गई। मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जांच कर रहे एएसआई वेदप्रकाश ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

तीन दिन में लूट की दो घटना
शहर में लूट की तीन दिन में दूसरी घटना है। 21 अक्तूबर की रात करीब सवा आठ बजे नई अनाजमंडी के व्यापारी पंकज के साथ लूट हुई थी। बाइक सवार युवक ने अनाजमंडी ओवरब्रिज पर व्यापारी पंकज से 75 हजार रुपये लूट लिए थे। फेस्टिवल सीजन में एक के बाद एक दो घटनाओं ने पुलिस की मुस्तैदी की भी पोल खोल दी है।  दादरी में भी 16 अक्तूबर की रात करीब साढे़ नौ बजे ज्वैलर रामौता व उसके बेटे पंकज से दो लाख 73 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें