भिवानी। जाट समुदाय की आरक्षण की आग की तपिश बुधवार को यहां भी महसूस हुई। जिले में छह जगहों पर सड़क मार्ग जाम होने की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था चरमरा गई। फल व सब्जियों और दूध की आपूर्ति प्रभावित रही। फल-सब्जी से भरी करीब 50 से अधिक गाड़ियां जाम में फंसी रही। अधिकतर सब्जियां व फल दो से ढाई गुणा महंगी रही तो थैली का दूध ढूंढे नहीं मिल रहा था।तीन दिन से भिवानी जिला दिल्ली से कटा हुआ है। इस कारण दिल्ली की ओर से आने वाली फल, सब्जियों की गाड़ियां जाम में फंसी है। टमाटर, आलू, प्याज, सेव, अंगूर की गाड़ियां फंसी है। लगातार दूसरे दिन सब्जी मंडी में फल-सब्जियां नहीं आने के कारण सब्जी मंडी में भी बहुत कम सब्जियां, फल देखने को मिले वहीं जो थे वे बहुत महंगे। टमाटर, मटर के साथ मिर्च, प्याज आदि सब्जियां दो से ढाई गुणा महंगी बिकी। टमाटर, अंगूर जैसे फल तो गाडिय़ों में ही खराब हो गए है। ऐसे में व्यापारियों, सब्जी मंडी दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं ग्राहक भी सब्जियों के दाम सुनकर हैरान रह गए। मजबूरी में लोगों को महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ी। दूध की गाड़ियां भी नहीं पहुंची। जिस कारण लोग दूध के लिए भटकते रहे।
मंडी के सभी आढ़तियों, दुकानदारों को मार्ग जाम होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। माल से भरी गाड़ियां जाम में फंसी है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, माल खराब हो रहा है और उसकी वैल्यू कम हो रही है। जाम का सीधा असर सब्जियों, फलों के दामों पर पड़ेगा। सब्जियां, फ्रूट तीन गुणा तक महंगे हो गए है।संजय कुमार, उप प्रधान, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन---हरेक आढ़ती की कम से कम एक गाड़ी जाम में फंसी है। उनकी टमाटर से भरी गाड़ी दो दिन से फंसी है और तो अधिकतर टमाटर खराब हो चुका है। ऐसे में आढ़तियों को लाखों का नुकसान हो रहा है। स्टोरेज सुविधा नहीं होने के कारण सब्जियां हर रोज ही आती है। अब मंडी में सब्जियां है नहीं और जिनके पास थोड़ी बहुत है, वो बहुत महंगी मिल रही है।सुरेंद्र कुमार, सचिव, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन----टमाटर की कैरेट लाए। उसमें करीब आधे खराब निकले। हमने तो पूरी कैरेट के रुपये दिए है। अब आधे टमाटर से पूरी कैरेट का कैसे खर्च निकले और कैसे उनकी दुकानदारी चले। यहीं सभी दुकानदारों का हाल है। इसी कारण सब्जियां महंगी बिक रही है।दीपक, दुकान, सब्जीमंडी
क्या है फल-सब्जियों के दामप्रति किलो पहले अबसेव 80 रुपये 120 रुपयेटमाटमर 20 रुपये 40 रुपयेअदरक 50 रुपये 80 रुपयेहरी मिर्च 40 रुपये 60 रुपयेनींबू 60 रुपये 80 रुपयेअंगूर 80 रुपये 120 रुपये
बामला, सांगा में जाम, बसों के 125 रुट रद, नहीं चली ट्रेनेंभिवानी। आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को आंदोलन उग्र हुआ। जिले में दादरी के बाद गांव सांगा, बामला, तोशाम और बाढड़ा में भी जाट समुदाय के लोगों ने जाम किया। बामला गांव में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक को भी जाम किया। उधर चरखी दादरी में भी पांच अलग अलग जगहों पर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। जाम के कारण बसों के 125 रूट रद करने पड़े वहीं रेलवे विभाग की सभी ट्रेनें रद कर दी गई। रोडवेज को पिछले तीन दिन में करीब 10-12 लाख का नुकसान हो चुका है। बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सांगा गांव में जाट समुदाय के लोगों ने मार्ग जाम किया। दोपहर करीब पौने बजे बजे बामला गांव में जाट समुदाय के लोगों ने पहले रोड जाम किया और फिर रेलवे ट्रैक। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स व बाहर से आई आर्मी फोर्स दोनों जाम स्थलों पर पहुंची। रेल और बस सेवा ठप होने के कारण यात्री बेहाल रहे और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर बस और ट्रेने चलने का इंतजार करते रहे। वहीं प्राइवेट वाहन चालकों ने खूब चांदी कूटी। छोटी-छोटी दूरी के लिए भी कई गुणा किराया देना पड़ा।रेलवे का हाल: दिल्ली के बाद रोहतक रूट की ट्रेनें रद कर दी गई। सुबह करीब सवा 11 बजे हिसार के रामायण गांव में जाम की सूचना पर हिसार रूट की ट्रेनें भी बंद कर दी गई। सिर्फ जयपुर-हिसार ट्रेन भिवानी तक आई। इसके अलावा सभी ट्रेनें रद कर दी गई।रोडवेज का हाल: रोडवेज के सभी रूटों के करीब 115 चक्कर रद करने पड़े। न दिल्ली, गुडग़ांव के लिए बसें चली वहीं हिसार जाने वाली बसें भी हांसी से आगे नहीं बढ़ पाई। दादरी, जींद रूट पर भी बस सेवा बंद करनी पड़ी। अकेले बुधवार को बसें रद होने से रोडवेज को करीब साढ़े पांच लाख का नुकसान उठाना पड़ा।
जिले में 14 जगह लगा जामजाट आरक्षण को लेकर जिलेभर में 14 जगह जाम लगाया गया। गांव बामला, सांगा के अलावा इमलौटा, नीमड़ी, झोझू कलां, कादमा, लोहारू चौक दादरी, घसौला, मोरवाला, सरल, पैंतावास, रावलधी, अटेला में आरक्षण के लिए ग्रामीणों ने जाम लगाया।
किस रूट के कितने चक्कर रदरूट चक्कर रददिल्ली 29गुडग़ांव 30जींद 16दादरी 15रोहतक 10हिसार 13चंडीगढ़ 06हरिद्वार 01देहरादून 01वर्जन:::जाम के कारण सभी ट्रेनें रद करनी पड़ी। अब तो जाम खुलने के बाद ही ट्रेनें चलेंगी।राधेश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षकवर्जन:::रोडवेज बस सेवा जाम के कारण काफी प्रभावित हुई है। काफी नुकसान भी हुआ है और यात्रियों को भी भारी परेशान हुई है।उदयवीर दूहन, महाप्रबंधक