फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, एक घायल

Wed, 17 Feb 2016 01:05 AM IST
चरखी दादरी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बत्तर के समीप मंगलवार सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंताजनक हालत के चले घायल युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। सदर पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार गांव मैहड़ा निवासी रामेश्वर(55) अपने ही पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र नामक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर दादरी की तरफ आ रहा था। अभी वो खेड़ी बत्तर के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीर घायलों को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रामेश्वर सिंह को  मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने उपचाराधीन के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें