फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचसीएस परीक्षा में 9वां रैंक पाने वालीं बामला की रेणू ग्रेवाल सम्मानित

विज्ञापन
रेणू ग्रेवाल को सम्मानित करते डा. फूल सिंह धनाना।
विज्ञापन
भिवानी। गांव बामला निवासी रेणू ग्रेवाल ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में 9वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय सेक्टर-13 में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में समाजसेवी डॉ. फूल सिंह धनाना ने रेणू ग्रेवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सफलता को अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। रेणू की उपलब्धि पर प्रधान विजय पचगांवा, जिला पार्षद रेणू बाला, डीएसपी जगबीर ग्रेवाल, प्रधान दिलबाग सांगवान, प्रधान धर्मबीर नेहरा, राजपाल आईजी, प्रधान रामदेव तायल, पार्षद सूर्य तंवर, प्रधान बलवान, भूपेंद्र कोच और पार्षद संदीप यादव सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।
रेणू ग्रेवाल ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजपाल, माता लक्ष्मी देवी और चाचा श्रीपाल थानेदार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें