फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर एक का नवीनीकरण शुरू

Wed, 21 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में गेट नंबर एक के नवीनीकरण कार्य के शुभारंभ अवसर पर मौजूद अ​धिवक्ता। स्त्र
विज्ञापन

विज्ञापन

भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युधिष्ठिर वत्स एडवोकेट के नेतृत्व में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर एक के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
युधिष्ठिर वत्स ने बताया कि गेट नंबर एक को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। बार एसोसिएशन का उद्देश्य कोर्ट परिसर को बेहतर, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाना है। इसी क्रम में भविष्य में परिसर के अन्य गेटों का भी नवीनीकरण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गेट नंबर एक का कार्य एक समाजसेवी के सहयोग से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स में रीक्रिएशन रूम के साथ लगते पुराने स्टोर रूम को दोबारा बनाकर मल्टी-स्टोरी स्वरूप देने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए सांसद धर्मबीर सिंह ने अपने सांसद कोटे से आवश्यक फंड मंजूर कर दिया है। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र में स्थित पुराना शेड भी काफी जर्जर हो चुका है। इसके नवीनीकरण की योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंगला, उपप्रधान अशोक यादव व रश्मि ठाकुर, ऑडिटर नीर कैलाश, ट्रेजरार संतोष सेन, पूर्व प्रधान संदीप तंवर, कांति चंद्र कौशिक, देव पाराशर, प्रवीण अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें