फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी रेलवे जंक्शन पर यार्ड की जल्द शुरू होगी रीमॉडलिंग, दो नए प्लेटफार्म भी बनेंगे

Thu, 23 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते  जयपुर रेल मंडल के महाप्रबंधक अमिताभ।
विज्ञापन
भिवानी। अब भिवानी रेलवे जंक्शन पर यार्ड की रीमॉडलिंग का काम जल्द शुरू होगा। इसी के साथ भिवानी रेलवे जंक्शन पर दो नए प्लेटफार्म भी विकसित किए जाएंगे। इतना ही नहीं वाशिंग लाइन के निर्माण कार्य को लेकर भी संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
विज्ञापन

अब हिसार से रोहतक की तरफ जाने वाली ट्रेनों का ठहराव भी सिटी स्टेशन पर होगा। पहले भिवानी जंक्शन पर इन ट्रेनों के आने और इंजन बदली करने में ही 20 से 30 मिनट का अतिरिक्त समय लग जाता था। ये अतिरिक्त समय भी अब बचेगा। बुधवार को भिवानी रेलवे जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों व रेलवे लाइनों के दोहरीकरण कार्य का जायजा लेने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने भिवानी जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान वे रोहतक होते हुए भिवानी के रास्ते रेवाड़ी के लिए रवाना हुए।
रेलवे जंक्शन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने भिवानी से मानहेरू व भिवानी से बवानीखेड़ा रेलवे लाइन का दोहरीकरण, अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे की सुरक्षा व यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित है। उन्होंने कहा कि जंक्शन पर कितना फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और बचे हुए कार्य में कितना समय लगेगा समीक्षा के मुख्य बिंदू रहे।
विज्ञापन

-
ट्रैक दोहरीकरण का किया जा रहा काम
मानहेरू बवानीखेड़ा रेल खंड के 31.50 किलोमीटर रेलमार्ग के दोहरीकरण पर लगभग 413.09 करोड़ रुपये से कार्य किया जा रहा है। वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के भिवानी स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। पुनर्विकास के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
-
पार्किंग की मिलेगी सुविधा
जंक्शन भवन पर बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग गेट बनाया गया है। इसके अलावा बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण के साथ दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग सुविधा तैयार की गई है। बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य अंतिम चरण में है। जंक्शन पर लगभग 94 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्य पर लगभग 16.68 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में सौंदर्य वर्धन के लिए एलईडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्ट वर्क भी किया जाएगा।
-
बन चुका है मुख्य प्रवेश द्वार
जंक्शन का मुख्य प्रवेश द्वार आकर्षक बन चुका है। आकर्षक आधुनिक स्टेशन भवन निर्माणाधीन है। दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए साइनेज भी लगाया जाएगा। जंक्शन की प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य और हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्प्ले बोर्ड, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा।

12 मीटर चौड़ा पैदल पुल बनाया जाएगा
जंक्शन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 8.17 करोड़ रुपये है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस जंक्शन का निर्माण कार्य पूरा होने पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। इस दौरान रेलवे के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें