फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर 16 दिन तक होंगे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम

Sun, 07 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते अग्रवाल सभा के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित 16 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से होगी और इसका समापन 22 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनका उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर शनिवार को श्री अग्रवाल सभा ने हालु बाजार स्थित श्री अग्रसेन भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इसे प्रधान सुनील सर्राफ, उपप्रधान प्रकाश मित्तल और महासचिव दिवाकर जैन ने संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रधान सुनील सर्राफ और पूर्व प्रधान विजय बंसल टैणी ने बताया कि महोत्सव में गौसेवा, सत्संग और चारा आपूर्ति सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। 8 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शाम 4 बजे आयोजित होगा। 9 सितंबर को वनवासी बच्चों के साथ सहभोज वनवासी कल्याण आश्रम में शाम 7 बजे होगा। 10 सितंबर को मानव सेवा प्रभु मिलन सहभोज श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित होगा। 11 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12 सितंबर को भाषण, चित्रकला, रंगोली और नाटक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 सितंबर को नई अनाज मंडी में विराट कवि सम्मेलन होगा, जिसमें डॉ. हरिओम पंवार, डॉ. विष्णु सक्सेना, चिराग जैन, अनिल अग्रवंशी, दीपक सैनी और प्रीति अग्रवाल अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। 14 सितंबर को मित्तल वैश्य रत्न सम्मान समारोह, 15 सितंबर को ध्वजारोहण कार्यक्रम, 16 सितंबर को फल वितरण, 17 सितंबर को स्वामी विवेकानंद छात्रावास सहभोज, 18 सितंबर को क्रिकेट मैच, 19 सितंबर को श्री दादी रानीसती नारायणी मंगल पाठ, 20 सितंबर को घुंघरूवाले का संगीत और कव्वाली, 21 सितंबर को मेडिकल कैंप आयोजित होगा। 22 सितंबर को शाम 4 बजे भव्य शोभा यात्रा अग्रसेन भवन से निकाली जाएगी। इस मौके पर मनीष मैदा वाला, मनीष वैद, विष्णु केडिया, सुरेश कागजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें