फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अक्तूबर से चलेगा रिफॉर्म उत्सव, आमजन के सुझावों से सुधरेंगी सरकारी नीतियां, डीसी ने अधिकारियों को तैयारियों के दिए निर्देश

Sat, 05 Sep 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आमजन और पात्र लोगों के सुझावों के साथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने और उनका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए अक्तूबर से रिफॉर्म उत्सव अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभाग संबंधित जनसंगठनों, प्रतिनिधियों और आमजन के साथ बैठकें आयोजित करेंगे। डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों को रिफॉर्म उत्सव की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ऐसे सुधारों की पहचान करना है जिनसे आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत होने वाली सभी गतिविधियां निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएं। साथ ही रिफॉर्म उत्सव से संबंधित जानकारी प्रभावी ढंग से धरातल पर नागरिकों तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करें। इस अभियान में जनता से सीधे जुड़े विभागों की विशेष भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

रिफॉर्म उत्सव में उद्योग एवं वाणिज्य, विकास एवं पंचायत, क्रीड़ा, युवा कल्याण, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, खेल, गृह, ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और परिवहन विभाग प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को रिफॉर्म उत्सव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुझावों के आधार पर बनेगी कार्ययोजना
अभियान के दौरान नागरिकों से मिलने वाले सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित विभाग सुझावों के आधार पर जरूरी सुधारों की पहचान कर उनके अनुरूप कार्ययोजना तैयार करेंगे। प्रत्येक विभाग को अपनी प्रचार एवं जनभागीदारी योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को रिफॉर्म उत्सव से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें