फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड की परीक्षा में पकड़े 34 नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को संचालित सीनियर सेकेंडरी व डीएलएड परीक्षा में 34 नकलची पकड़े गए। चार प्रतिरूपण के केस भी दर्ज किए गए। बुधवार को सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूर्ण विषय अंक सुधार, आंशिक अंक सुधार, रि-अपीयर व अतिरिक्त विषय (हिंदी कोर/ऐच्छिक विषय) एवं डीएलएड प्रथम वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) चाइल्डहुड एेंड डेवलपमेंट ऑफ चिल्ड्रन विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी व महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और नकल के पांच केस दर्ज किए गए। जिनमें दो केस प्रतिरूपण के रहे। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्तों ने जिला भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और नकल के चार केस पकड़े। जिनमें दो केस प्रतिरूपण के शामिल हैं।
बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने जिला भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, महेंद्रगढ़ एवं नारनौल, सिरसा के परीक्षा केंद्रों में नकल के नौ केस पकड़े। बोर्ड सचिव के स्पेशल उड़नदस्तों ने जिला हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, यमुनानगर एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के नौ केस पकड़े। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने सात नकलची पकड़े।
विज्ञापन

बुधवार को हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में 22 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2619 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा में 93 परीक्षा केंद्रों पर करीब 14 हजार 130 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें