फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले की कमेटी की अगुवाई करने वाले रवि आजाद भाकियू से निष्कासित

Thu, 28 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रवि आजाद
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में न्याय के लिए बनी कमेटी की अगुवाई करने वाले भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद को पद से निष्कासित किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि इस संबंध में यूनियन के किसी राष्ट्रीय नेता ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रवि आजाद को पद से हटाने की घोषणा की है। वहीं, रवि आजाद ने अपने इस तरह निष्कासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनका कोई दोष है तो पंचायत में सार्वजनिक रूप से दंडित किया जाए। मनीषा मौत मामले को लेकर आंदोलन अब शांत हो चुका है लेकिन इस मुद्दे ने भाकियू के भीतर की खींचतान को उजागर कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने वीडियो में कहा कि भिवानी में मनीषा की मौत दुखद घटना है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रवि आजाद वहां गए थे और उनके बारे में कई बातें सामने आईं। उनका भाकियू से अब कोई संबंध नहीं है। युवा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और रवि आजाद धरने में निजी स्तर पर शामिल हुए थे।
विज्ञापन

उधर, रवि आजाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने निष्कासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती की है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। वह हर सजा के लिए तैयार हैं। रवि ने बताया कि वह करीब 11 साल से भाकियू से जुड़े हुए हैं। साल 2015 में बहल ब्लॉक अध्यक्ष, 2017 में जिला महासचिव और बाद में भिवानी जिलाध्यक्ष बने। 2018 में उन्हें युवा प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा वह संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें