फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अंडर-9 आयुवर्ग की 60 मीटर दौड़ में रौनक व जानवी अव्वल

Mon, 27 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में खिलाड़ी को सम्मानित करते विधायक घनश्याम सर्राफ व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। एथलेटिक्स ग्रुप की ओर से वैश्य खेल मैदान में एथलेटिक्स करवाई गई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ एवं समाजसेवी राहुल राणा ने शिरकत की। प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर-9, अंडर-11 व अंडर-16 आयुवर्ग और लड़कियों की अंडर-9, अंडर-11, अंडर-16 आयु वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

लड़कों की अंडर-9 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में रौनक प्रथम, हितेश द्वितीय व पुनीत तृतीय रहे तो लड़कियों में जानवी मंडोरा प्रथम, मिशिका मंडोरा द्वितीय व अराध्या तृतीय रहे। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अतिथिगणों ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन बाबा जगन्नाथ महाराज के सान्निध्य में किया गया।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने खेलों के सामान के लिए 21,000 रुपये की राशि भेंट की। समाजसेवी राहुल राणा ने ओपन जिम खुलवाने की घोषणा भी की। मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ एवं समाजसेवी राहुल राणा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारती है, बल्कि उनमें टीम स्पिरिट व अनुशासन की भावना को भी बढ़ावा देती है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को अपनाएं, क्योंकि खेलों से राष्ट्र की तरक्की को गति दी जा सकती है। इसके अलावा खेलों से ना केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। ऐसे में प्रत्येक युवा को खेलों को अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेलों में हार जीत से ज्यादा महत्व प्रतिभागिता करने का है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल में हार-जीत तो निश्चित है। लेकिन जरूरी बात यह है कि यदि खिलाड़ी हारता भी है तो उसे अपनी हार से सबक लेकर भविष्य में ओर अधिक मेहनत करनी चाहिए, ताकि वह अपनी हार को जीत में तबदील कर सकें।
इस अवसर पर वैश्य स्कूल के सीईओ महेश गर्ग, रॉयल हरियाणा ट्रॉफी के डायरेक्टर अजय मंडौरा, सूरत सिंह यादव देवसर, महिपाल देवसर, बाल किशन मास्टर, कोच सतबीर देहरान, कोच पवन टीटी रेलवे, विश्वामित्र, अजय परमार, सुखबीर चौहान सहित रेल अंडर पास महापंचायत जीतूवाला से रोहताश वर्मा, कृष्ण परमार मौजूद रहे।

ये रहे खेल परिणाम
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए कोच विक्रम सिंह उर्फ मोगली ने बताया कि लड़कों की अंडर-11 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम, गौरव द्वितीय व निखिल कुमार तृतीय रहे। इसी प्रकार लड़कियों की अंडर-11 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, रिया द्वितीय व जानवी मंडोरा तृतीय रही तथा अंडर-16 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ज्योति चौहान प्रथम, नेहा द्वितीय व गुंजन जांगड़ा तृतीय रहे। वहीं अंडर-13 आयुवर्ग की हाई जंप में रेहा प्रथम, भविष्य द्वितीय व कार्तिक तृतीय रहे, अंडर-19 आयुवर्ग के बॉल थ्रो में युवराज प्रथम, दियांश द्वितीय व पुनीत दुहन तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-16 आयुवर्ग की लांग जंप में ज्योति चौहान प्रथम, गुंजन जांगड़ा द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-16 आयुवर्ग की पोलवॉल्ट में सत्यम प्रथम, स्वास्तिक द्वितीय व राकेश तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा महिला दौड़ में मंजू प्रथम, ज्योति द्वितीय व योगिता तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें