फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने जहर निगला, मौत

Wed, 18 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पीजीआई में उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर एक युवक व एक महिला के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


16 फरवरी को पीजीआई में उपचार के दौरान दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दम तोड़ा। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। दो फरवरी को उसकी पत्नी व बडे़ भाई की पत्नी अपने मायके शादी समारोह में चली गई। ऐसे में उसके भाई के घर भी उसकी बेटी ही खाना बनाने जाती थी। चार फरवरी की सायं करीब साढे़ सात बजे उसकी बेटी जब भाई के घर से खाना बनाकर लौट रही थी तो रास्ते में एक मकान के बाहर खड़ी महिला ने उसकी बेटी को काम के बहाने से अंदर बुलाया और फिर कुंडी लगा दी।

अंदर मौजूद एक युवक ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने घर आकर सारी आपबीती उसे बताई। उसने अपने बडे़ भाई व अन्य परिजनों से इस बारे में विचार-विमर्श किया तो लड़की के मामले को देखते हुए किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई। इस घटना के बाद से उसकी बेटी परेशान रहती थी। 15 फरवरी को सुबह वह और उसकी पत्नी खेत में गए हुए थे तो परेशान बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह, उसका भाई व अन्य परिजन बेटी को उपचार के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। 16 फरवरी को पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बेटी की मौत का जिम्मेवार उक्त महिला व युवक है। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला व पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तोशाम थाना से एसआई श्याम सुंदर ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर महिला मंजू व सतनाली क्षेत्र के गांव सरहेली वासी युवक प्रवीण के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें