फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से हुई थी युवक की मौत

Tue, 10 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहानी गांव के युवक की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी। सोमवार को सैंपल की पॉजीटिव रिपोर्ट आई। रिपोर्ट पॉजीटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग की आरआर टीम लोहानी गांव पहुंची। तीन परिजनाें के अलावा लोहानी के एक निजी अस्पताल के दो चिकित्सकों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा कुल 17 लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए दवाई दी गई है।
विज्ञापन


लोहानी गांव के करीब 28 वर्षीय एक युवक को बीमार होने पर पांच जनवरी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक सरकारी अस्पताल में आने से पहले दो दिन तक लोहानी गांव के योगी नेतानाथ अस्पताल में भर्ती रहा था। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। सात जनवरी को युवक की हालत गंभीर हो गई थी और उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। परिजन उपचार के लिए हिसार ले जाने लगे तो युवक की मौत हो गई।

सोमवार को सैंपल की रिपोर्ट आई। पॉजीटिव रिपोर्ट देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की आरआर टीम जिसमें प्रधान चिकित्सा अधिकारी फिजिशियन डा. श्रीराम सिवाच, बाल रोग विशेषज्ञ डा. राज महता लोहानी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों की जांच की और तीन परिजनाें के सैंपल भी लिए गए। इसके बाद टीम लोहानी के योगी नेतानाथ अस्पताल पहुंची और वहां मरीज का इलाज करने वाले दो चिकित्सकों के सैंपल लिए। इसके अलावा अन्य मरीजों की भी जांच की। टीम ने परिजनों समेत कुल 17 लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए दवाई दी।

पांच में स्वाइन फ्लू के लक्षण
मरीज के साथ रहने वाले तीन परिजनाें व प्राइवेट अस्पताल में मरीज का इलाज करने वाले दो चिकित्सकों में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए है। हालांकि अभी तक इन्हें खासी, जुकाम जैसी ही समस्याएं है मगर मरीज के संपर्क में रहने के कारण स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से ले रहा है।

पांचों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए है। स्वाइन फ्लू से जिले में यह दूसरी मौत है। इससे पहले भानगढ़ गांव की एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। इसके अलावा एक बच्ची की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। जो फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें