फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। थाना क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में चाचा लगता है और घटना के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन

शनिवार को बहल थाने में दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की शुक्रवार को गांव में ही किसी कार्य से जा रही थी कि इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने उसे उठा लिया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की आरोपी के चंगुल से छूटकर घर लौटी और आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत बहल पुलिस थाने में दी। परिजनों ने बताया कि आरोपी परिवार में ही लड़की का रिश्ते में चाचा लगता है।
वर्जन-
एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल लड़की के बयान दर्ज कराकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदरपाल एसएचओ, बहल पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें