फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने किया महिला सिपाही से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक महिला सिपाही के साथ साथी सिपाही और एक महिला के साथ होमगार्ड की ओर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दादरी में कार्यरत महिला सिपाही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिन साथी सिपाही उसे उसके गांव से लेने आया था। इसी दौरान उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे मामले में सदर थाना क्षेत्र की एक चौकी में कार्यरत एक होमगार्ड के जवान पर एक विधवा महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शादी के बहाने होमगार्ड के जवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला डांसर की वीडियो वायरल, केस दर्ज
वहीं एक महिला डांसर की अश्लील वीडियो भी वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला डांसर ने इसकी शिकायत थाने में दी है और अपने एक साथी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल की। शिकायत के बाद महिला थाना में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें