बैंक कॉलोनी के एक मकान के अंदर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में बैंक कॉलोनी वासी मनोज ने बताया कि 28 जून की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात को किसी ने उनके घर के अंदर सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर मकान के अंदर से दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के बाले, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की नाक की लौंग, दो चांदी की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पांजेब, एक चांदी की चैन व दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत लाखों में आंकी गई है। वहीं औद्योगिक पुलिस की टीम ने चोरी की इस वारदात पर मौका मुआयना किया और फिर मनोज की शिकायत पर इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।