फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रामधन शास्त्री बने हसला के जिला संरक्षक

Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद हसला संगठन के सदस्य और अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हसला की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हसला जिला प्रधान महेंद्र मान ने की। जिला प्रधान महेंद्र मान ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हसला जिला प्रधान महेंद्र मान ने राज्य प्रधान सतपाल सिंधु व खंड प्रधानों से विचार-विमर्श कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें रामधन शास्त्री को संरक्षक, प्रवेश गौतम को संयोजक, डाॅ. राजीव वत्स को महासचिव, अनिल कुमार को उप महासचिव, विनय दहिया को वरिष्ठ उपप्रधान, सुमन को वरिष्ठ महिला उपप्रधान, डाॅ. आशा सांगवान, नरेश महता, सत्येंद्र मलिक, डाॅ. बिजेंद्र ग्रेवाल, सरोज श्योराण सिवानी, दीपिका कालिया को उपप्रधान, डाॅ. कुलदीप लेघा को कोषाध्यक्ष, पवन फौगाट को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। सतबीर सोनी को संगठन सचिव, विजय कुमार व राजेंद्र सिंह को उप संगठन सचिव, रानी ओबरा, विजय कुमार मंढ़ौली, राकेश कुमार तोशाम, राम तिलक, श्रीमती सोनू बड़सीवाल, राजेश श्योराण मंढ़ोली, दुष्यंत कुमार चहड़ को सचिव, मनोज कुमार झुपा खुर्द, संजय कुमार निगाना, डा. नवीन काजल संयुक्त सचिव, जोगेंद्र रंगा को ऑडिटर व उर्मिला दूहन को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
जिला प्रधान महेंद्र मान ने कहा कि आगामी समय संगठन के लिए चुनौती भरा रहने वाला है, क्योंकि विभाग ने तीन सालों से कोई ट्रांसफर ड्राइव नहीं चलाया है, 10 हजार से अधिक अध्यापक-प्राध्यापक अस्थाई स्कूलों में कार्य कर रहे हैं, हजारों प्राध्यापक गलत और अव्यवहारिक तबादला नीति के कारण घर से दूर कार्यरत हैं। उन्होंने जिला स्तर और राज्य स्तर पर पेंडिंग एसीपी मामले और मेडिकल बिलों में डिपेंडेंट सदस्यों की फैमिली आईडी में आय सीमा संबंधित मसलों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी के सदस्य श्याम सुंदर सांगवान, प्रदुमन गढ़वाल, निवर्तमान प्रधान अत्तर सिंह मलिक, भिवानी खंड प्रधान अशोक पहल, तोशाम खंड प्रधान जयवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें