फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पोल्ट्री फार्म में बिजली निगम का खंभा गिरे जाने से लगी आग

Mon, 12 May 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम के गांव ईशरवाल में पोल्ट्री फार्म पर गिरा ​बिजली का खंभा।
विज्ञापन
तोशाम। गांव ईशरवाल में एक पोल्ट्री फार्म में बिजली निगम का खंभा गिरने से आग लग गई। इसके कारण फार्म मालिक के एक हजार से ज्यादा मुर्गे के बच्चे जिंदा जल गए। वहीं फार्म का शेड में भी आग के कारण काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

फार्म के मालिक ने बिजली निगम के एसडीओ के नाम पत्र लिखकर कार्रवाई व उचित मुआवजे की मांग की है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
पोल्ट्री फार्म मालिक ईशरवाल निवासी सुरेंद्र ने बताया कि रविवार को देर शाम आंधी में उसके फार्म के पास खड़ा बिजली का पोल गिर गया। इसके कारण फार्म में आग लग गई। सुरेंद्र ने बताया कि आग लगने की सूचना बिजली निगम के पावर हाउस में दी। उसके बाद भी उन्होंने बिजली चालू कर दी। बिजली आने के कारण फार्म में आग लग गई। आग लगने से फार्म मालिक को 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


प्रत्येक मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर होगी सुनवाई

भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी के अंतर्गत आने वाले जिला भिवानी व दादरी के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक समस्याएं सुनी जाएंगी।
विजेन्द्र सिंह अधीक्षण अभियंता की ओर से 13 मई मंगलवार को ऑपरेशन सर्कल कार्यालय, बीटीएम रोड भिवानी के कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएगी व उनको मौके पर निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। समय-समय पर उपभोक्ताओं से संबंधित समस्याओं की प्रतिक्रिया का अवलोकन किया जाएगा। इस दौरान मौके पर भिवानी व दादरी जिले के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें